बाढड़़ा की तिरंगा यात्रा ने साबित किया कि किसान भाजपा के साथ : सुखविंद्र मांढी

Khoji NCR
2021-08-14 12:00:56

बाढड़़ा तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों और तिरंगा के सम्मान से हम नहीं करेंगे कोई समझौता : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी आंदोलन की धरती बाढड़ा में देश भक्ति के रं

में लीन हुए किसान, जवान और किसान की बदौलत है भारत देश महान : सुखविंद्र मांढी बाढड़ा जयवीर फोगाट, 14 अगस्त, भाजपा की तिरंगा यात्रा में आंदोलन की धरती बाढड़ा शनिवार को देश भक्ति के रंग में लीन हो गया। पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर मांढी के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधानसभा के हजारों किसानों, युवाओं, मजदूरों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। देशभक्ति का जुनून युवाओं पर इस कदर चढ़ा की दिनभर कस्बे के बाजार से लेकर गांव की गलियों में शहीदों के गीत सुनाई दिए। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांढी ने कारी मोड़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यात्रा क्रांतिकारी चौक होते हुए जुई रोड पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद संपन्न हुई। यात्रा में दादरी प्रभारी कमल यादव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वरुण श्योराण सहित प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांढी ने कहा कि बाढड़ा क्षेत्र के अनगिनत युवाओं ने देश के लिए शहादत दी है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर सरहद तक प्राण न्योछावर करने में बाढड़ा का युवा हमेशा अग्रणी रहा है। क्षेत्र की मिट्टी से शहादत की खुशबू आती है। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुतियां देकर देश की एकता व अखण्डता को बरकरार रखा है। विशाल जनसमूह से गदगद मांढी ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है। शहीदों और तिरंगा के सम्मान से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज भारत सीना तान कर खड़ा है। हमें अपने सैनिकों पर फक्र है कि उनकी बहादुरी के कारण चीन और पााकिस्तान के हौंसले पस्त हैं। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का अटल विश्वास और उनका दृढ़ संकल्प सैनिकों के हौंसले को और बढ़ा रहा है। मांढी ने कहा कि शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा ऐसे लोगों की नकारात्मक विचारधारा के खिलाफ बिगुल है, जो देश के प्रति सम्मान नहीं रखते। जो हमारे शहीदों के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखते। यह देश हमारा है और इस देश के लिए अपने सपने, अपने घर-परिवार को दांव पर लगाने वाले हर उस ज्ञात और अज्ञात भारतीय नागरिक की शहादत को हमें भूलना नहीं है। देश भक्ति के जोश में झूमे हजारों तिरंगा यात्रा को लेकर बाढड़ा विधानसभा का हर वर्ग देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह 9 बजे से ही गांव व बाढड़ा कस्बे में डीजे पर देश भक्ति गीत बजने शुरू हो गए। युवा वर्ग इतना उत्साहित था कि देशभक्ति गीतों पर झूमता रहा। कस्बे के दुकानदार भी दुकानों को छोड़ तिरंगा यात्रा में शामिल हो गए। ट्रैक्टर लेकर पहुंची महिलाएं, हजारों महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में शिरकत की। महिलाएं खुद गांव से ट्रैक्टर चलाकर बाढड़ा पहुंची। इस अवसर पर ये रहे मौजूद जिला प्रभारी कमल यादव, प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा वरुण श्योराण, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश बंटी, जिला महामंत्री जिला महामंत्री विजय अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप फौगाट, विकास दीप, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भल्ले चेयरमैन, मंगल गोपी, विक्रम फोगाट, अशोक सांगवान, हनुमान शर्मा, कर्मवीर नांधा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा अमन फौगाट, संजय सोनी, सविता सोनी, सपना सैन , जिला सचिव रतन डांडमा, मित्रसेन आर्य, मुकेश द्वारका, दुष्यंत बुमरा, तेजपाल चौहान, सुमित बराला, राजू सरपंच, मनोज सरपंच, विकास बीजना, मंजीत पहलवान, उमराव हड़ौदी, जयवीर काकड़ौली सहित इत्यादि उपस्थित थे ।

Comments


Upcoming News