स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा फिट इंडिया दौड़ 2.0

Khoji NCR
2021-08-14 08:46:15

नेहरू युवा केंद्र पश्चिमी दिल्ली नागलोई स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा फिट इंडिया दौड़ 2.0 कुरुक्षेत्र 14अगस्त (सुदेश गोयल):भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर

षगांठ के अवसर पर आयोजित 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में 13 अगस्त 2021 से 02 अक्टूबर 2021 की अवधि में 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' का आयोजन किया जाएगा! इस कार्यक्रम में एक जिला स्तरीय दौड़ तथा इसके उपरांत जिले के 75 कस्बों और गांवों में नेहरू युवा केंद्र व एन.एस.एस. स्वयंसेवको, युवा क्लब और जन शिक्षण संस्थान पश्चिमी दिल्ली (पीरागढ़ी) पदाधिकारियों द्वारा पश्चिमी जिले के विभिन्न इलाकों में दौड़ के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे! "उक्त जानकारी नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला युवा अधिकारी ने प्रेस को दी"! जन भागीदारी से जानू आंदोलन' थीम पर आयोजित इन कार्यक्रम में आयोजित किए जा रहे प्रति जिले के सभी 76 कार्यक्रमों में कम से कम 75 लोगों की प्रतिभागीता होगी! इस प्रकार जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कम से कम बयालीस लाख पिचहतर हजार युवाओं की प्रतिभागिता होगी! उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत राज्य /जिले में कुल 76 कार्यक्रम आयोजित होंगे! मुख्य समारोह जिला स्तर पर पटेल नगर में एनएसएस के समन्वय से आयोजित किया जाएगा एनवाईके पश्चिमी जिले के युवा मंडलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे! जिला व ग्राम स्तरीय दौड़ के इन कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों शिक्षाविदों, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्कृति कर्मियों, योग एवं खेल से संबंधित महानुभावों , प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों को निमंत्रित किया जा रहा है इन विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति तथा युवाओं के साथ इनके संवाद से युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम एवं देश के विकास की गाथा की विषय में प्रेरक जानकारी मिल सकेगी ! दौड़ के इन कार्यक्रम के उदघाटन स्थल पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा! जिसमें स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विकसित हो रहे भारत की उपलब्धियों पर प्रबुद्ध और प्रेरक व्यक्तियों द्वारा चर्चा की जाएगी! इसी प्रकार समापन स्थल पर भी एक समापन आयोजन किया जाएगा! उल्लेखनीय है कि देश वासियों विशेषकर युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया आंदोलन परिचालित किया जा रहा है! जिसमें दौड़, योग,व्यायाम, खेल आदि शारीरिक गतिविधियां समाहित है! यह अभियान आलस्य, तनाव, शारीरिक व्याधियों सहित मनोवकारों के निदान में भी सहायक है! आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीयगान पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम जोड़ा गया है जिसमें इस कार्यक्रम से विशेष रूप से असंगठित युवाओं को अवसर मिलेगा! जिससे वे अपनी आवाज में राष्ट्रगान गाते हुए उसकी वीडियो बनाकर अपलोड करेंगे और इन राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे! इस अवसर पर विभिन्न नेहरू युवा केंद्रों द्वारा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रेरक संदेश की वीडियो रिकॉर्ड कर उसे नेहरू युवा केंद्र संगठन की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा! इससे समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ दूर दराज की में निवासरत समाज के महत्वपूर्ण लोगों के विचार राष्ट्रीय फलक पर सभी के लिए सुलभ होंगे। दिल्ली राज्य/जिले में कार्यक्रम के आयोजन में एन.एस.एस. एन.सी.सी. युवा कल्याण, भारत स्काउट और गाइड संस्थाएं भी सहयोग कर रही है! नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ने स्वैच्छिक व शैक्षिक संस्थाओं, एन. एस. एस. व नेयूके के वोलेंटियरो, युवा क्लब प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने का अनुरोध किया है!

Comments


Upcoming News