कैसे और कब बना जन गण मन भारत का राष्ट्रगान, जानें-इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

Khoji NCR
2021-08-14 08:38:37

नई दिल्ली, । Independence Day 2021: देश अपनी आजादी की 50वीं सालगिरह मना रहा है। इस पावन मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के दि

कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में देश के वीर और शहीद सपूतों को याद किया जाता है। 15 अगस्त के दिन साल 1947 में देश आजाद हुआ था। इससे पहले देश ब्रिटिश हुकूमत के अधीन था। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराते हैं। वहीं, देशभर में भी झंडा फहराया जाता है और झांकियां निकाली जाती हैं। इस शुभ मौके पर राष्ट्र गान गाया जाता है। भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' है। इसकी रचना रविंद्र नाथ टैगोर ने की है। हालांकि, बहुत कम लोगों को राष्ट्रगान के बारे में सब कुछ पता है। आइए, राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बारे में विस्तार से जानते हैं- -राष्ट्रगान 'जन गण मन' के रचनाकार रविंद्रनाथ टैगोर हैं। -'जन गण मन' मूलतः बंगाली भाषा में लिखी गई है। -'भारत भाग्य विधाता' गाने से 'जन गण मन' की रचना की गई है। - 'जन गण मन' में पांच छंद हैं। इन छंदों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता समेत स्वतंत्रता संग्राम का वर्णन किया गया है। -इसे पहली बार 27 दिसंबर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित कोलकाता अधिवेशन के दूसरे दिन रविंद्रनाथ टैगोर ने हिंदी और बांगला दोनों भाषाओं में गाया था। -राष्ट्रगान 'जन गण मन' के पहले छंद को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक रूप से 24 जनवरी, 1950 को मान्यता दी गई थी। -वहीं, 11 सितंबर, 1942 को जर्मनी के हैंबर्ग में राष्ट्रगान 'जन गण मन' का पहली बार विश्व पटल पर विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रगान 'जन गण मन' को गाया नहीं गया था। - 28 फरवरी, 1919 को रविंद्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' का अंग्रेजी में अनुवाद किया था और इसका टाइटल मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया रखा था। जबकि, इसका हिंदी-उर्दू रूपांतरण तत्कालीन इंडियन नेशनल आर्मी के कप्तान आबिद अली द्वारा किया गया था। -भारतीय संविधान की मानें तो राष्ट्रगान को महज 52 सेकेंड के भीतर गाना चाहिए। -वहीं, संक्षिप्त संस्करण को 20 सेकंड के भीतर गाना चाहिए। -संक्षिप्त संस्करण में राष्ट्रगान के पहले और अंतिम पंक्ति को गाया जाता है।

Comments


Upcoming News