एनआरएमयू कालका ऑफिस में एक मीटिंग मंडल उपाध्यक्ष अनीता व कालका शिमला ब्रांच के प्रेसिडेंट लेखराज की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

Khoji NCR
2021-08-13 09:45:14

खोजी/सुभाष कोहली कालका। दिनांक 11-08-2021 को एनआरएमयू कालका ऑफिस में एक मीटिंग मंडल उपाध्यक्ष अनीता व कालका शिमला ब्रांच के प्रेसिडेंट लेखराज की अध्यक्षता में हुई। मंडल उपाध्यक्ष अनीता ने बताया

ि मीटिंग में युवा संयोजक एवं वाइस प्रेसिडेंट अखिलेश व कालका शिमला ब्रांच महिला संयोजक किरण शर्मा शामिल थी। जिसमें मुख्य अतिथि कृष्णा राणा, मिशन एकता समिति की महासचिव एवं कारखाना कालका से वाइस प्रेसिडेंट किरण रेखा शामिल हुए। मीटिंग में मुख्य चर्चा महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा तथा कार्य क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं की समस्या, रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित करने तथा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, कोविड-19 के चलते हुए टीकाकरण अभियान की जानकारी दी गई। मीटिंग में काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Comments


Upcoming News