स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय इतिहास से रूबरू होने के लिए इन जगहों की करें सैर

Khoji NCR
2021-08-13 09:02:43

नई दिल्ली, । देश अपनी आजादी का 75वां सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल है। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद अहम है। इस दिन ही साल 1947 में भारत आजाद हुआ था। इससे पहले भारत ब्

िटिश हुकूमत के अधीन था। इस आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने खून बहाया है। इसके लिए यह दिवस जश्न और उत्सव मनाने के साथ वीर सपूतों के बलिदान को याद करने के लिए है। माननीय प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस मौके पर देशभर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। अतः लोग घूमने भी जाते हैं। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने जाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं। इन जगहों की सैर कर आप भारतीय इतिहास से रूबरू हो सकते हैं- प्लासी साल 1757 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और ब्रिटिश सम्राज्य के बीच यह युद्ध हुई थी। इस युद्ध में बंगाल के नवाब की हार हुई थी। इस युद्ध में जीत के बाद अंग्रेजों की पकड़ मजबूत हुई। प्लासी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज ब्लॉक में स्थित एक गांव है। यह गांव भागीरथी नदी के किनारे बसा है। आप पश्चिम बंगाल के अन्य स्मारकों स्थलों के साथ प्लासी की सैर कर सकते हैं। जलियावाला बाग इतिहासकारों की मानें तो बैसाखी के दिन 13 अप्रैल, 1919 को ब्रिटिश हुकूमत के सैनिकों ने जलियावाला बाग में अकारण सभा कर रहे निर्दोष लोगों को गोलियों से भून दिया था। इस भीषण हत्याकांड में 1 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। आज भी जलियावाला बाग उस मंजर का गवाह है। जलियावाला बाग पंजाब में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के निकट स्थित है। वर्तमान समय में जलियावाला बाग स्मारक स्थल है। काफी संख्या में लोग रोजाना जलियावाला बाग आते हैं और शहीद लोगों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन करते हैं।

Comments


Upcoming News