हिसार में हाजिरी लगाने के नाम पर सक्षम योजना के तहत कार्यरत महिला का यौन उत्पीड़न, मांगी रिपोर्ट

Khoji NCR
2020-12-11 07:18:27

हिसार, । हिसार नगर निगम में सक्षम महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ गया है। मामले की सूचना मिलते ही मेयर गौतम सरदाना, सफाई कार्यों की सब कमेटी के चेयरमैन से लेकर पार्षद व निगम कमिश्नर

तक जानकारी जुटा रहे है। मेयर गौतम सरदाना और निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने स्टाफ से जवाब तलब कर लिया है। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि महिला का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा। बता दें कि रोजगार कार्यालय से समय समय पर नगर निगम में सक्षम के तहत कर्मचारी भेजे जाते हैं। निगम में सक्षम के तहत लगी युवती की हाजिरी लगाने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। महिला वीरवार को अपने पिता के साथ नगर निगम में अधिकारियों को शिकायत करने पहुंची। इस मामले में रोजगार व निगम कार्यालय में सक्षम को लेकर बैठकें तक हुई। मामला सार्वजनिक होते ही अब जनप्रतिनिधि से लेकर मेयर तक ने निगम प्रशासन से जवाब मांग लिया है। कब सक्षम आए, कहां काम पर लगाए आज तक जनप्रतिनिधियों को नहीं जानकारी शहर की सुदंरता की सब कमेटी के चैयरमैन अनिल जैन उर्फ टीनू : नगर निगम में कितने सक्षम लगाए जाते है हमें कभी जानकारी नहीं दी। उनका काम फील्ड का है तो उन्हें फील्ड में भेजना चाहिए। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हमारी कमेटी की है हमें ही नहीं पता जागरुकता के लिए कितने सक्षम लगाए गए है। यानि निगम में सक्षम के नाम पर कुछ तो गड़बड़ है। पार्षद प्रीतम सैनी : मैं दो बार से लगातार पार्षद हूं। पहले भी स्वच्छ सर्वेक्षण के नाम पर सक्षम लगाए लेकिन वे कब आए क्या काम किया कोई नहीं जानता। एक दो के अलावा सक्षम कभी वार्ड में नजर ही नहीं आए। नहीं तो सैंकड़ों सक्षम यदि शहर में जाए तो क्या जागरुकता नहीं फैलेगी। इनकी हाजिरी की जांच होनी चाहिए। सच सामने आ जाएगा। निगम में जनप्रतिनिधियों से शुरुआत से ही कई जानकारियों छुपाई जा रही है। --सक्षम के संबंध में मामला मेरे संज्ञान में आया है। सच क्या है कि इस बारे में निगम कमिश्नर से जानकारी ली जाएगी और जो दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments


Upcoming News