यमुना रेती चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू, रेती से भरा एक ट्रैक्टर जप्त

Khoji NCR
2020-12-10 11:21:00

होडल, डोरीलाल गोला हसनपुर थाना पुलिस ने यमुना रेती चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान छेड दिया है। पुलिस ने यमुना से कस्बा हसनपुर की ओर आने वाले रास्तों पर नाका लगाकर रेती से भरे ट्रैक्टरों को प

डना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गुरूवार सुबह भी गांव फाटनगर के पास से यमुना रेती से भरे एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी रामबीर डागर ने बताया कि यमुना से सटे गांवों से ट्रैक्टर चालक व ग्रामीण यमुना रेती चोरी करके उन्हें मनचाहे दामों में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को यमुना रेती चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने गुरूवार से यमुना रेती चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए रेती से भरे एक ट्रैक्टर को गांव फाटनगर के पास से कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस नाके को देख ट्रैक्टर चालक रेती से भरे ट्रैक्टर को मौके पर छोडकर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। न्होंने कहा कि यमुना रेती चोरी करने वाले के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा यमुना से हसनपुर व पलवल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस नाका लगाकर रेती चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

Comments


Upcoming News