नेचुरल तरीके से सेल्युलाईट की समस्या को दूर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Khoji NCR
2021-08-08 08:08:40

नई दिल्ली, । शरीर के कुछ अंगो में सूजन आने की समस्या को सेल्युलाईट कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो जांघों और कूल्हों में वसा का जमा होना सेल्युलाईट कहलाता है। इससे महिलाएं और लड़कियां अत्य

धिक प्रभावित होती हैं। इसके कई कारण हैं, इनमें एक कारण हार्मोनल असंतुलन है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या अधिक देखी जाती है। यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन इससे त्वचा की खूबसरती गायब हो जाती है। अगर आप भी सेल्युलाईट से पीड़ित हैं और नेचुरल तरीके से निजात पाना चाहते हैं, तो ये टिप्स जरूर फॉलो करें- पानी अधिक पिएं डॉक्टर्स हमेशा पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 2-3 लीटर जरूर पिएं। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से सेल्युलाईट की समस्या से भी निजात मिलता है। फैटी एसिड शामिल करें अपनी डाइट में ओमेगा फैटी-3 एसिड युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप सी फ़ूड यानी साल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही त्वचा को नया जीवन मिलता है। वहीं, सी फ़ूड के सेवन से सेल्युलाईट से भी छुटकारा मिलता है। हार्मोन संतुलित करें महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। हार्मोनल असंतुलन के चलते महिलाओं में सेल्युलाईट की समस्या आम बात है। महिलाओं के लिए हार्मोन संतुलन रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करें, संतुलित आहार लें और रोजाना योग और कसरत करें। त्वचा को मॉइस्चराइज करें त्वचा को रोजाना मॉइस्चराइज करें। इससे न केवल त्वचा स्मूथ और जीवित होती है, बल्कि सेल्युलाईट की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप नारियल तेल का सहारा ले सकते हैं। खासकर शुद्ध नारियल त्वचा के लिए वरदान साबित होता है। कॉफ़ी से स्क्रब करें नेचुरल तरीके से सेल्युलाईट की समस्या को दूर करने के लिए कॉफ़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच नारियल तेल और ब्राउन शुगर में एक चौथाई चम्मच कॉफी मिक्स कर लें। अब मिश्रण को त्वचा पर लगाकर स्क्रब करें। इससे सेल्युलाईट से निजात मिलता है।

Comments


Upcoming News