सावन में हरा रंग कैरी करते वक्त न करें ये गलतियां, अगर चाहिए परफेक्ट और स्टाइलिश लुक

Khoji NCR
2021-08-04 08:09:42

हर रंग की अपनी भाषा होती है। आपका जैसा व्यक्तित्व होता है, जैसी सोच होती है, आप कलर भी वैसा ही पसंद करते हैं। पसंदीदा रंग आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ कह देता है। लेकिन सावन महीने में हर

रंग को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। हरा रंग खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक होता है। चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। सावन के महीने में तो हरे रंग से साज श्रृंगार करना बनता है लेकिन इसके साथ कुछ बातों का भी ख्याल रखना चाहिए तभी लोग आपके लुक को नोटिस करेंगे और सराहेंगे। 1. चुनें सही एक्सेसरीज़ अगर आप हैवी एंब्रॉयडेड ग्रीन सूट से एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो उसके साथ गले में चोकर, कानों में राउंड इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। वहीं हाथों में हैवी बैंगल्स भी पहन सकती हैं। इस लुक के लिए मेकअप में आप रेड, फूशिया पिंक लिप कलर लगाएं और आंखों को न्यूड लुक दें। इससे ओवरऑल लुक बैलेंस लगेगा। 2. ओवर न कर दें ग्रीन कलर हरे रंग की साड़ी पहन रही हैं तो जरूरी नहीं हरे रंग की जूलरी, हरे रंग की बिंदी, हर एक चीज़ हरे रंग की ही हो। साड़ी और चूड़ी हरे रंग की रखें लेकिन बाकी चीज़ों का कलर बदला जा सकता है। इससे लुक ओवर नहीं लगेगा। ग्रीन बहुत ही सूदिंग और अट्रैक्टिव कलर होता है। इस रंग के सबसे ज्यादा शेड्स होते हैं तो अपनी पसंद और रंगत के हिसाब से शेड का चुनाव करें। काई ग्रीन, मेंहदी ग्रीन और धानी कलर ज्यादातर पर्सनैलिटी पर जंचते हैं। 4. बेल्ट के साथ करें प्ले ग्रीन कलर की साड़ी या ड्रेस पर गोल्डेन कलर की बेल्ट कैरी करें। जो लुक के इन्हैंस करने का काम करते हैं। वैसे गोल्डन के अलावा ब्लैक ब्रॉड बेल्ट भी ट्राय किया जा सकता है।

Comments


Upcoming News