टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के लिए रांची के मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ चर्च में कर रहे प्रार्थना

Khoji NCR
2021-08-04 08:08:23

खूंटी, । टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना अर्जेंटीना की टीम से होगा। भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़

े तीन बजे से मैच शुरु होने वाले मैच में टीम के सामने अर्जेंटीना की टीम होगी। इस मैच में झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे जीत के लिए जोर लगाएंगी। सेमीफाइनल मैच में भरतीय महिला टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजयी रहे इसके लिए चारों ओर प्रार्थना व कामना की जा रही है। टीम में शामिल खूंटी की बेटी निक्की प्रधान के लिए भी विशेष प्रार्थना की जा रही है। टीम में पड़ोसी सिमडेगा जिले की बेटी सलीमा टेटे भी शामिल है। राज्य की दोनों बेटियां बुधवार को सेमीफाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को विजयी बनाए इसके लिए कामना की जा रही है। मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम का पताका पूरे विश्व में लहराएं इसके लिए खूंटी का हर एक व्यक्ति अपने आराध्य से प्रार्थना कर रहा है। झारखंड की दो बेटियां अपनी टीम की ओर से विरोधी टीम के लिए दीवार बनकर खड़ी रहती हैं। निक्की प्रधान भारतीय हॉकी टीम में पिछले सात साल से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी विरोधी टीम की खिलाड़ियों के लिए राज्य की दोनों बेटियां दीवार बन कर खड़ी रहेंगी। खूंटी की रहने वाली निक्की प्रधान हॉकी के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले मिडफील्ड की बेहतीन खिलाड़ी हैं। निक्की से पार पाना अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। अगर निक्की प्रधान रूपी दीवार को भेदने में अर्जेंटीना के खिलाड़ी कामयाब हो भी जाएंगे तो आगे डिफेंडर सलीमा टेटे खड़ी रहेंगी, जिनसे गेंद को आगे निकाल पाना विपक्षी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होगा। टोक्यो ओलंपिक में अबतक खेले गए छह मैचों में भारतीय टीम कि मिडफील्डर निक्की प्रधान और डिफेंडर सलीमा टेटे का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसलिए महिला हॉकी सेमीफाइनल में भी सबकी निगाहें झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे पर है। विश्व हिंदू परिषद ने की पूजा-अर्चना टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम फाइनल में विजयी होकर स्वदेश लौटे इसके लिए सभी कामना कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के पहले हवन-पूजन कर महिला हॉकी टीम के विजयी होने की कामना की। शहर के पुरातन महादेव मंडा में बाबा भोलेनाथ का विशेष पूजा-अर्चना कर युवाओं ने भारतीय टीम के विजयी होने की कामना की। शिवलिंग पर जल अर्पण कर विहिप ने निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे के बहतर प्रदर्शन करने के साथ टीम को विजयी दिलाने के लिए प्रार्थना किया गया। मौके पर प्रियांक भगत, मुकेश जायसवाल, ओपी कश्यप समेत कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने उम्मीद जताया कि भारतीय टीम विजयी होकर स्वदेश लौटेगी। विहिप ने खूंटी के अलावा मुरहू, अड़की, तमाड़ समेत अन्य स्थानों में पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया। चर्च में की गई प्रार्थना भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में फाइनल जीतकर स्वदेश लौटे इसके लिए खूंटी के ईसाई समाज की ओर से चर्च में विशेष प्रार्थना किया गया। चर्च में राज्य की दोनों बेटी निक्की प्रधान व सलीमा टेटे के लिए खूंटी में प्रार्थना की गई। इस संबंध में आरसी चर्च के फादर बिशु बेंजामिन आइंद ने बताया कि झारखंड की दोनों बेटियों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ओलंपिक में भारतीय महिला टीम विजयी पताका लहराए और देश का नाम बुलंद करे इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खूंटी जिले के हर एक लोगों का शुभकामना टीम इंडिया के साथ है।

Comments


Upcoming News