Haj 2021: आवेदन करने की बढ़ी तारीख, अब अगले साल 10 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

Khoji NCR
2020-12-10 08:48:02

नई दिल्ली,। हज यात्रा के आवेदन की आज अंतिम तारीख थी, लेकिन अब आवेदन करने की तारीख को 10 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी ने आज मुंबई में हज स

िति के साथ बैठक की। इस दौरान नकवी ने हज 2021 की तैयारियों और पंजीकरण पर चर्चा की। बता दें कि 7 नवंबर से हज यात्रा करने के लिए आवेदन की प्रकिया शुरू हुई थी। कोरोना महामारी के चलते इस बार होने वाली इस यात्रा के लिए कई नय नियम लागू किए गए हैं। बता दें कि इस बार कोरोना वायरस के साए में इस बार जज की पूरी प्रकिया को तैयार किया जा रहा है। साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते किसी को भी हज पर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी,लेकिन इस बार कुछ शर्तों के साथ हज पर जाने की इजाजत दी गई है। लागू किए गए नए नियम के मुताबिक, इस बार 18 साल से कम उम्र के बच्चे को हज यात्रा पर जाने की मनाही है वहीं 65 साल से ज्यादा साल के लोगों पर भी यह पाबंदी लगाई गई है। हज 2022 की यात्रा करने के लिए यह हुआ बदलाव सऊदी अरब की यात्रा पर जाने की इजाजत सिर्फ 18-65 साल की उम्र के लोगों को मिली है। अब हज का सफर 30-35 दिनों का रहेगा और हज चार्ज 3 लाख 75 हजार रुपए से 5 लाख 25 हजार रुपए हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जून- जुलाई में प्रस्तावित हज के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज कमेटी ऑफ इंडिया और सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के बीच काफी विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया था।

Comments


Upcoming News