टोक्यो को लेकर जापानी अधिकारी चिंतित, डरा रहा कोरोना वायरस; तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले

Khoji NCR
2021-07-29 08:21:58

टोक्यो, । जापान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद जापानी अधिकारी चिंतित हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को तब अलार्म बजाया, जब टोक्यो में दो दिनों से लगातार रिकॉर्ड कोरोना वायरस संक्रमण के म

मले सामने आ रहे हैं। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने संवाददाताओं से कहा कि हमने इस तरह के संक्रमणों के विस्तार का कभी सामना नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नए मामले न केवल टोक्यो क्षेत्र में बल्कि पूरे देश में बढ़ रहे हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों (Tokyo Olympics) के बीच यहां कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। टोक्यो में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 3177 नए मामले दर्ज किए गए। टोक्यो में एक दिन में संक्रमण का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। टोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब संक्रमण के दैनिक मामले 3000 के पार गए हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जापान ने अपने मामलों और मौतों को कई अन्य देशों की तुलना में कम रखा है लेकिन यहां बीते सात दिनों से औसत बढ़ रहा है और अब यह देश भर में प्रति 100,000 लोगों पर 28 और टोक्यो में 88 है। टोक्यो में मंगलवार को 2,848 नए मामलों का रिकॉर्ड बना था। मगर बुधवार को इससे भी अधिक नए मामले सामने आएष पिछले साल की शुरुआत में महामारी फैलने के बाद जापान की राजधानी में संक्रमित लोगों का आंकड़ा दो लाख छह हजार 745 तक पहुंच चुका है। टोक्यो में ओलिंपिक की शुरुआत से पहले 12 जुलाई से इमरजेंसी लागू है। लोगों के विरोध और महामारी फैलने की आशंका से जुड़ी चिंताओं के बीच ओलिंपिक खेल पिछले हफ्ते शुक्रवार को शुरू हुएष विशेषज्ञों का कहना है कि टोक्यो में संक्रमण के मामले वायरस के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) के कारण है, जो काफी तेजी से फैलता है।

Comments


Upcoming News