जीना चाहते हैं तनाव-मुक्त जीवन, तो एक बार जरूर जाएं तुषिता ध्यान केंद्र

Khoji NCR
2020-12-10 08:04:23

दिल्ली,। आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं, जिनसे मानसिक और शारीरिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। आसान

शब्दों में कहें तो इन बीमारियों से व्यक्ति उम्र से पहले बूढ़ा हो जाता है। भारत में प्राचीन समय से स्वस्थ रहने के लिए योग किया जाता रहा है। आधुनिक समय में दुनियाभर में योग किया जाता है। योग के कई प्रकार हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रह सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो योग कई बीमारियों में दवा समान है। योग और ध्यान करने से मन एकाग्र और शांत होता है। साथ ही तनाव से मुक्ति से मिलती है। इसके लिए रोजाना 30 मिनट योग जरूर करें। अगर आप समय के अभाव के कारण घर पर योग नहीं कर पा रहे हैं, तो आध्यात्मिक योग केंद्र का सहारा ले सकते हैं। इससे आप योग के साथ-साथ पर्यटन का भी मजा ले सकते हैं। आइए, देश के प्रसिद्ध योग केंद्र के बारे में जानते हैं- ऋषिकेश, उत्तराखंड अगर आप कभी उत्तराखंड जाएं, तो ऋषिकेश योग केंद्र जरूर जाएं। इसके अलावा मानसिक शांति के लिए समय निकालकर ऋषिकेश के आनंद प्रकाश आश्रम भी जरूर जाएं। आनंद प्रकाश आश्रम अखंड योग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस केंद्र में देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। तुषिता ध्यान केंद्र, धर्मशाला यह ध्यान केंद्र धर्मशाला में स्थित है जो बौद्ध संत दलाई लामा की जन्मस्थली है। इस केंद्र में भगवान बुद्ध के उपदेशों का पालन किया जाता है। साथ ही मध्यम मार्ग पर चला जाता है। इस केंद्र में हजारों की संख्या में लोग मानसिक शांति के लिए आते हैं। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं, तो एक बार तुषिता ध्यान केंद्र, धर्मशाला जरूर जाएं। कैवल्यधाम, लोनावला लोनावला चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त लोनावला में कैवल्यधाम योग केंद्र है, जिसकी स्थापना महर्षि कुवालयनंद ने सन 1924 ई में की थी। अगर आप मुंबई जाएं, तो एक बार लोनावला की भी जरूर सैर करें। साथ ही मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति के लिए कैवल्यधाम योग केंद्र भी जाएं।

Comments


Upcoming News