आम आदमी पार्टी ही कर सकती है देश व प्रदेश का विकास - गौरव बख्शी

Khoji NCR
2021-07-18 11:07:48

कुरुक्षेत्र 18जुलाई (सुदेश गोयल):आम आदमी पार्टी युवा विंग के अध्यक्ष गौरव बख्शी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि कोई भी वर्ग तरक़्क़ी

नहीं कर पा रहा।चाहे वह व्यापारी हों,किसान हों अथवा विद्यार्थी। मौक़े की भाजपा सरकार जनता की ज़रूरतों व परेशानीयों को नज़रंदाज़ करके केवल अपने राजनीतिक फ़ायदों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है।जो एक देश की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के लिए बड़ा ख़तरा है।इस सरकार ने आडम्बरों के अलावा कोई काम नहीं किया।एक व्यक्ति की छवि को बनाने के लिए हज़ारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।जबकि उन्हें इस बात का एहसास नहीं कि छवि बड़े नाम से नहीं बड़े काम से बनती है। गौरव बख्शी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में कार्यशैली ने देश की राज्य सरकारों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्थाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाकर दिल्ली के लोगों का दिल जीतने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है।अरविन्द केजरीवाल ने जिस प्रकार अपने रास्ते में आने वाली मुसीबतों का सामना किया है वह उनकी राजनीतिक फ़ैसले लेने की निपुणता को दर्शाता है। आज के समय में देश की माँग है कि अरविंद केजरीवाल जैसा पढ़ा लिखा व जनता की समस्याओं की जड़ पकड़ने वाला राजनेता इस देश का राजनीतिक प्रतिनिधित्व करे।देश के युवाओं ने ठान लिया है कि जातिवाद की राजनीति करके इस देश को तोड़ने वालों को सत्ता से बाहर करेंगे।

Comments


Upcoming News