भारत बंद को सफल बनाने के लिए बवेजा ने किसानों, व्यापारियों और संस्थाओं का किया आभार व्यक्त

Khoji NCR
2020-12-09 09:54:42

कुरुक्षेत्र, (सुदेश गोयल) : ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइज़ेशन ट्रस्ट के चेयरमैन, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं

से जुड़े एडवोकेट मधु सूदन बवेजा ने कुरुक्षेत्र के सभी व्यापारियों, किसानों तथा बंद में सहयोग करने वाली संस्थाओं का आभार किया है। उन्होंने कहाकि मंगलवार का भारत बंद तथा 12 दिन से चल रहा किसान आंदोलन पूरे देश में एक नया इतिहास बना गया है। बवेजा ने कहाकि आज पूरे देश की जनता ने किसानों की पीड़ा को समझा और साथ दिया है। जबकि वर्तमान सरकार ही किसानों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहाकि भाजपा के सत्ता में आते ही वैसे तो 2015 से ही देश में सब कुछ बंद ही होता चला आया है। बवेजा ने कहाकि भारत में आज खुला क्या है। मोदी सरकार के आने बाद से नोट बंद, रेल बंद, बस बंद, जहाज बंद, पर्यटन बंद, रिक्शा बंद, स्कूल बंद, इंडस्ट्रीज़ बंद, विपक्ष की रैली बंद, देश में रोजगार बंद है। खुला क्या है, जो खुला था किसान का अनाज उसका भी हाल अब पूरा विश्व देख रहा है। किसान पूरे देश की अर्थ व्यवस्था का सहायक का था। अब अनाज मंडी बंद तो देश की अर्थ व्यवस्था का क्या हाल होगा। इस का अनुमान लगाते हुए भी अर्थशास्त्रियों को डर लगता है। बवेजा ने कहाकि यह देश के लिए इतिहास होगा कि भारत तो 2015 से बंद हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि आज के ऐतिहासिक बंद के बाद तो 2015 से बंद भारतीय तो आजाद होगा।देश में मोदी सरकार के कारण चल रही, बंदी करण खत्म होगी। फिर से जय जवान जय किसान, मजदूर, कामगार, दलित, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी और अधिकारी राहत की सांस लेंगे। किसान ही देश को आजाद करवाने में कामयाब होंगे।

Comments


Upcoming News