उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर दिलाया बराबरी का हक : शीला भ्याण

Khoji NCR
2021-07-18 10:42:27

. युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75% आरक्षण दिला कर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने निभाया अपना वायदा: राजेंद्र लितानी चरखी दादरी, 18 जुलाई: प्रदेश के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती च

नावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर सही मायने में बराबरी का हक दिलाया है। महिलाओं के उत्थान और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में यह फैसला मील का पत्थर साबित होंगा। यह बात जजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने चरखी दादरी में महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के आवास पर रविवार को जजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शीला भ्याण ने कहा कि प्रदेश की जजपा - भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। विधायक नैना सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार हरी चुनरी चौपाल के नाम से आयोजित की महिला चौपालों में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए आए अनेकों सुझाव को अब प्रदेश सरकार धरातल पर लागू करने में लगी हुई है। राशन डिपो में 33% आरक्षण देकर दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधायक नैना चौटाला की मांग पर पंचायती राज संस्थाओं में चुनी हुई महिलाओं द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाली 100 महिला प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जहां उनका सम्मान बढ़ाया वहीं महिलाओं के हौसलों को नई उड़ान भी प्रदान की। बैठक को संबोधित करते हुए जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला युवाओं को प्राइवेट नौकरी में 75% आरक्षण दिला कर अपना वायदा निभाया है। इसके साथ साथ-साथ इस कानून से प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम हमारे सामने होंगे। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी द्वारा गत विधानसभा चुनाव में जारी किए गए घोषणापत्र को धरातल पर लागू करने के लिए की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने कहा कि जजपा पार्टी ने अपने संगठन में मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित पद देकर सम्मान प्रदान किया गया है। नए लोंगो को पार्टी से जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। बैठक को जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा, प्रदेश महासचिव कमलेश सोनी, भानी चरखी, राजबाला रानीला, राजेश सांगवान झोझू, राजेश फौगाट समसपुर, अतर पालड़ी, ममता यादव, राजवंती फौगाट कमोद इत्यादि ने भी संबोधित किया इस अवसर पर रविंद्र चरखी, भूपसिंह मांढी, संजीव चरखी, रमन दुधवा, कुलदीप मंदौला, कैलाश शर्मा पालड़ी, ईश्वर फतेहगढ, रामू डीपी डोहकी इत्यादि उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News