मंगल ग्रह 20 जुलाई को सिंह राशि में करेंगे गोचर, जानें किन राशियों को होगा लाभ

Khoji NCR
2021-07-18 10:09:27

मंगल ग्रह को भारतीय ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ग्रह को शक्ति, युद्ध और क्रोध का स्वामी माना जाता है। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 20 जुलाई दिन मंगलवार को हो रहा है। मंगल ग्रह

राशि परिवर्तित करके सिंह राशि में गोचर करेंगे और 6 सितम्बर तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी राशियों और उनके जातकों पर प्रभाव पड़ रहा है। यहां हम उन राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सकारात्मक है... -वृष राशि वृष राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ संकेत ला रहा है। वृष राशि के जातकों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में लाभ और पदोन्नति के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से भी लाभ होने की संभावना है। लेकिन वैवाहिक जीवन के प्रति सावधानी बरतें, आपस में अनबन हो सकती है। - मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन भाग्योदय ला रहा है। नौकरी और कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा और उन्नति की पूरी संभावना है। परिवार की ओर से भी सहयोग प्राप्त होगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 3- वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिये भी मंगल ग्रह का ये गोचर लाभप्रद है। परिवार और कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थियों का निर्माण होगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 4- कुंभ राशि कुभं राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभ की स्थितियों का निर्माण कर रहा है। विभिन्न स्त्रोंतो से लाभ के अवसर पैदा होंगे। परिवार का भी सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें वरना मानिसिक परेशानी को बढ़ाने वाला हो सकता है। डिसक्लेमर 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Comments


Upcoming News