अभय सिंह एडवोकेट के जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Khoji NCR
2021-07-17 10:40:51

नांगल चौधरी, पूर्व विधायक चौधरी मूलाराम जी के सुपुत्र व जननायक जनता पार्टी के युवा नेता चौधरी अभय सिंह एडवोकेट का 31वां जन्मदिन शनिवार को कार्यकर्ताओं ने एक निजी होटल नांगल चौधरी में कोविड-19 प

्रोटोकॉल का पालन करते हुए केक काट कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक खिलाकर और माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। चौधरी अभय सिंह एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते​ हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, पेड़ का मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पीपल, बरगद, आम, नीम व अशोक के पेड़ लगाने को कहा।आज उनके जन्मदिन पर कई कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जाकर गायों को भोजन खिलाया व पार्क में में जाकर पौधरोपण किया।

Comments


Upcoming News