सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु में वीजा खत्म होने पर 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Khoji NCR
2021-07-15 09:08:50

कर्नाटक, । बेंगलुरु में केंद्रीय क्राइम ब्रांच ने एक्सपायर्ड वीजा के बावजूद भारत में रहने वाले 6 ऐसे लोगों को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु में रहने वाले विदेशी नागरिकों के वैध दस्तावे

जों की जांच के लिए एक अभियान के दौरान इन सभी विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। यह सभी नागरिक किस देश के मूल निवासी हैं और एक्सपायर्ड वीजा के बाद भी अभी तक भारत में इनके रुकने का मुख्य कारण क्या था, इसका पता नहीं चला है। हालांकि, केंद्रीय क्राइम ब्रांच इस मामले की तहकीकात कर रही है। केंद्रीय क्राइम ब्रांच ने बताया कि बेंगलुरू में केंद्रीय क्राइम ब्रांच (सीसीबी) द्वारा उन घरों की तलाशी ली जा रही है जहां विदेशी नागरिक रहते है। तलाशी में वीजा की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या कोई उचित दस्तावेजों के बिना रह रहा है। कुछ दिन पहले ही, दो चीनी नागरिक जो अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अधिक समय तक रुके थे, उन्हें पुलिस ने तिरुपति के पास रेनीगुंटा में गिरफ्तार किया था। दोनों की पहचान रेन वेई और डू योंगन के रूप में हुई है। तिरुपति के एसपी सीएच वेंकट अप्पला नायडू के अनुसार, रेनीगुंटा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ चीनी नागरिक जिनका वीजा समाप्त हो गया था, वह रेनीगुंटा के पास एक निजी होटल में छिपे हुए थे, जिसके बाद होटल में छापा मार कर पहले रेन वेई को 8 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। बाद में दूसरे चीनी नागरिक डू योंगन को भी तिरुपति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपकों बता दें कि वीजा वह दस्तावेज होता है जो आपकों उस देश में कार्य करने, घूमने और रहने की आधिकारिक अनुमति देता है। वीजा की एक अवधि होती है, जो यह निर्धारित करता है कि आप उस देश में कितने समय के तक रह सकते है।

Comments


Upcoming News