57 खिलाडिय़ों को दिए एक करोड़ नौ लाख 60 हजार रूपए

Khoji NCR
2021-07-14 11:12:12

चरखी दादरी जयवीर फोगाट, 14 जुलाई, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से दादरी जिला के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय 57 खिलाडिय़ों को वर्ष 2019-20 के लिए एक करोड़ नौ लाख 60 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई

ै। जिला खेल परिषद के चेयरमैन एवं दादरी के उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने इन सभी खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019-20 में जिन खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं, उन सभी को नकद पुरस्कार दिए गए हैं। जिससे कि खिलाड़ी अपने खेल में और सुधार कर सकें तथा आगे प्रतियोगिताओं में और अच्छा प्रदर्शन करें। दादरी जिला की एथलीट सोनू कुमारी को दो लाख 25 हजार रूपए, देवेंद्र कुमार को पांच लाख रूपए, रचना को तीन लाख रूपए, पूजा को 75 हजार रूपए, सीमा व शिक्षा को 50-50 हजार, कुणाल कौशिक को एक लाख 25 हजार रूपए, पूजा पुत्री देवेंद्र को 75 हजार रूपए व प्रीति को 20 हजार रूपए दिए गए हैं। कराटे में दीक्षा कुमारी को 50 हजार एवं क्षमा को 30 हजार रूपए और जूडो खिलाड़ी आरजू को दो लाख 75 हजार की राशि दी गई है। दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी अंतिम कुमारी को एक लाख 10 हजार रूपए, सुमन, पूजा, सविता, अमरजीत, रितु, तरूण कुमार को 30-30 हजार रूपए, प्रियंका को 6 लाख रूपए, अमित को एक लाख रूपए, नेहा व अंजनि को 50-50 हजार, ज्योति को एक लाख 50 हजार रूपए, मनीष को 50 हजार व रितु को सवा दो लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी गई है। जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि बास्केट बॉल खिलाड़ी दीपेश को 30 हजार रूपए, वॉलीबाल प्लेयर सोनू व नीरज कुमार को तीस-तीस तथा दिशा कुमारी को बीस हजार की राशि दी गई है। कुश्ती खिलाड़ी रोहित, विकास को 30-30 हजार, उषा को एक लाख 50 हजार, दीपक को बीस हजार, दिनेश सांगवान को 50 हजार रूपए, साकेश को दो लाख 45 हजार रूपए, आरजू को पांच लाख 25 हजार रूपए, दुष्यंत को दो लाख रूपए, प्रियंका को 3 लाख 20 हजार रूपए, आकाश को दो लाख 50 हजार रूपए, योगेश को तीन लाख रूपए की राशि दी गई है। मुक्केबाजी में संजू को एक लाख रूपए, सचिन कुमार को 50 हजार रूपए, नीरज सांगवान को 40 हजार व नवीन को एक लाख रूपए की ईनाम राशि मिली है। उन्होंने बताया कि जिम् नास्टिक में सन्नी को 20 हजार रूपए, हैंडबाल प्लेयर शीतल को एक लाख रूपए, हॉकी खिलाड़ी शिवम को पचास हजार रूपए और पैरा बैडमिंटर प्लेयर नीतेश कुमार को 33 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी गई है। ये सभी पुरस्कार खिलाड़ी की उपलब्धि और प्रतियोगिता के स्तर के आधार पर दिए गए हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि बेसबॉल खिलाड़ी विरेंद्र कुमार को एक लाख रूपए, प्रीति को कुराश में तीन लाख रूपए, दिशा गोयल को पेनलाक सिलट में एक लाख पचास हजार रूपए, चंद्रप्रकाश, आनंदपाल सिंह व देवेंद्र कुमार को सीटिंग पैरा वॉलीबाल में तीन-तीन लाख तथा इसी खेल में सोनिया को दो लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए 25 जुलाई तक खिलाडिय़ों से उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों तरह से आवेदन मांगे गए हैं। इस तिथि के पश्चात नकद पुरस्कार के लिए किसी खिलाड़ी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ये उपलब्धि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की होनी चाहिए।

Comments


Upcoming News