ब्राह्मण सभा पिंजौर ने भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनने पर लतिका शर्मा को दी बधाई।

Khoji NCR
2021-07-14 08:51:00

खोजी/सुभाष कोहली कालका। ब्राह्मण सभा पिंजौर ने भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनने पर अपने समाज की तरफ़ से लतिका शर्मा को बधाई दी। इस दौरान सभा के कार्यकारी प्रधान व महासचिव शमश

ेर शर्मा के साथ समाज के गणमान्य व्यक्ति, जिसमें पूर्व प्रधान केवल राम शर्मा, राजबीर शर्मा, उपप्रधान भूपिंदर मोदगिल, सदस्य हरप्रसाद, देवराज, राजेश कौशिक, विनोद शर्मा, रामप्रताप शर्मा व अन्य मोजूद रहे। ब्राह्मण समाज की ओर से सभा के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनकड का पूर्व विधायक लतिका शर्मा को राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त किया। लतिका शर्मा की इस नियुक्ति से जिला पंचकूला के सभी वर्गो में ख़ुशी का माहोल है।

Comments


Upcoming News