2021: वर्ष 2021 में करने हैं शुभ कार्य, जानें अगले वर्ष की सभी शुभ तिथियां

Khoji NCR
2020-12-09 09:08:27

2021: वर्ष 2020 में कोरोना के चलते लोगों के कई काम अधूरों रह गए हैं। वहीं, कई लोगों के शुभ और विशेष कार्य भी अटके हुए हैं। ऐसे में लोग इन कार्यों को पूरा करने के लिए 2021 का इंतजार कर रहे हैं। ज्योतिषविदो

के अनुसार, अगले वर्ष कुछ शुभ तिथियां हैं जिनमें शुभ कार्य किए जा सकते हैं। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने या नया घर खरीदने आदि जैसे शुभ कार्यों के बारे में सोच रहे हैं तो अगले वर्ष की शुभ तिथियों की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। जनवरी- दुकान या मकान से जुड़े किसी भी शुभ कार्यों के लिए 5 जनवरी, 6 जनवरी, 8 जनवरी, 14 जनवरी, 17 जनवरी, 26 जनवरी और 30 जनवरी शुभ तिथियां हैं। फरवरी- हवन, पूजन या गृह प्रवेश से जुड़े कार्यों के लिए 12 फरवरी, 14 फरवरी, 16 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी और 28 फरवरी शुभ तिथियां हैं। मार्च- किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए 8 मार्च, 9 मार्च, 14 मार्च, 20 मार्च, 21 मार्च, 24 मार्च और 26 मार्च शुभ तिथियां हैं। अप्रैल- किसी भी तरह का शुभ कार्य 1 अप्रैल, 11 अप्रैल या 20 अप्रैल को किए जा सकते हैं। मई- जमीन या प्रॉपर्टी संबंधित समझौते करने के लिए 6 मई, 8 मई, 10 मई, 12 मई, 16 मई, 18 मई, 20 मई, 21 मई और 30 मई सबसे शुभ दिन होंगे। जून- वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स या घर का कोई कीमती सामान खरीदने के लिए 2 जून, 3 जून, 10 जून, 12 जून, 15 जून, 16 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून और 27 जून शुभ तिथियां हैं। जुलाई- इस महीने 3 जुलाई, 4 जुलाई, 13 जुलाई, 20 जुलाई, 22 जुलाई, 25 जुलाई, 26 जुलाई और 31 जुलाई शुभ तिथियां हैं। अगस्त- किसी भी तरह का शुभ कार्य के लिए 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त, 9 अगस्त, 12 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 27 अगस्त और 28 अगस्त शुभ तिथियां हैं। सितंबर- शुभ कार्यों को निपटाने के लिए 2 सितंबर, 4 सितंबर, 8 सितंबर, 13 सितंबर, 14 सितंबर, 17 सितंबर, 19 सितंबर, 20 सितंबर, 22 सितंबर, 25 सितंबर, 26 सितंबर और 29 सितंबर शुभ तिथियां हैं। अक्टूबर- इस महीने 1 अक्टूबर, 9 अक्टूबर, 10 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर शुभ तिथियां हैं। नवंबर- शादी-विवाह के मामले में 2 नवंबर, 8 नवंबर, 10 नवंबर, 11 नवंबर, 12 नवंबर, 20 नवंबर, 22 नवंबर 23 नवंबर, 24 नवंबर और 26 नवंबर शुभ तिथियां हैं। दिसंबर- इस महीने 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 10 दिसंबर, 13 दिसंबर, 15 दिसंबर, 18 दिसंबर, 19 दिसंबर, 22 दिसंबर, 25 दिसंबर और 31 दिसंबर शुभ तिथियां हैं।

Comments


Upcoming News