कैप्टन अभिमन्यु को तीसरी बार हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई।

Khoji NCR
2021-07-13 10:18:45

चरखी दादरी जयवीर फोगाट, 13 जुलाई, प्रदेश के पूर्व वितमत्री कैप्टन अभिमन्यु को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से राज्य तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुना गया। उनके मनोयन पर जिला चरखी दादरी तीरंदाजी स

घ की टीम ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दी। जिला प्रधान संदीप फौगाट ने बताया कि कैप्टन अभिमन्यु को पूरे हरियाणा के तीरंदाजी संघों की और से समस्त जिला अध्यक्षो व सचिवो ने सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में रोहतक में हुए चुनाव मे रिटर्निग अधिकारी ओमपाल परमार और भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर चुनाव पर्यवेक्षक के मौजूदगी के दौरान यह मनोयन किया गया। गौरतलब है कि कैप्टन अभिमन्यु भारतीय तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है। रोहतक में चुनाव के दौरान चरखी दादरी की तरफ से तीरंदाजी संघ जिला अध्यक्ष सन्दीप फौगाट व जिला सचिव सुनील सांगवान ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने के उपरांत चरखी दादरी आर्चरी एसोसिएशन प्रधान सन्दीप फौगाट ने गुलदस्ता भेट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संदीप फौगाट ने बताया कि इसके अलावा सभी जिला अध्यक्षो व सचिवो ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु को हरियाणा तीरंदाजी संघ की कमेटियां बनाने की जिम्मेदारी भी सर्वसम्मति से सौंपी।

Comments


Upcoming News