दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

Khoji NCR
2021-07-12 10:35:49

नई दिल्ली, । मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

का अनुमान जताया है। इससे पहले मौसम विभाग की ओर से 10 जुलाई को उत्तर भारत के इलाकों में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन यह गलत साबित हुआ। अब आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी की गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, सिक्कम, ओडिशा में भी अच्छी खासी बारिश हो सकती है। यही नहीं पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा-इन राज्यो में होगी भारी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिमी बंगाल का हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तरी कर्नाटक और लक्षद्वीप इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली जमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा गति वाली तूफानी हवाएं चलने के भी आसार जताए हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और लद्दाख में भी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति वाला चक्रवात आने की चेतावनी दी गई है।

Comments


Upcoming News