ज़रूर जान लें ज़ीका वायरस से बचाव से जुड़ी ये 6 बातें!

Khoji NCR
2021-07-12 10:08:58

नई दिल्ली, । Zika Virus Prevention: पहली बार देश में ज़ीका वायरस के मामले सामने आए हैं, जो बढ़ भी रहे हैं। पहले से जानलेवा कोविड-19 महामारी से जूझ रहा मेडिकल स्टाफ अब ज़ीका वायरस के बढ़ते मामलों से चिंतित है। क

योंकि आमतौर पर यह वायरस मच्छरों के काटने से ही फैलता है, इसलिए मच्छरों से बचाव एक प्रमुख उपाय है। गर्भवती महिलाओं, प्रजनन आयु की महिलाओं और छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। ज़ीका वायरस से बचाव के लिए क्या करें? कपड़ों से शरीर को ढकें: जिस मौसम में मच्छर ज़्यादा होते हैं, उस दौरान पूरी बाज़ू और फुल पैन्ट्स पहनें, ताकि शरीर का बचाव हो। घर से बाहर निकलते वक्त ऐसे कपड़े पहनें जिनमें हाथ व पांव ढके हों और कपड़ों का रंग हल्का हो। इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए जाली या दूसरी चीज़ों का उपयोग। मॉस्कीटो रेपेलेंट: घर में मॉस्कीटो रेपेलेंट से स्प्रे करें, त्वचा पर क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें। गर्भवती महीला या छोटे बच्चों पर इन क्रीम्स या स्प्रे का इस्तेमाल न करें, इससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें: एडीज मच्छर ठहरे हुए पानी में ही प्रजनन करते हैं। इसलिए घर के आसपास कीचड़ का पानी, खुला नाला, पानी जमा करने वाले कंटेनरों को ढक कर रखें और फूलों के बर्तनों में पानी को एकत्रित न होने दें। ऐसी जगहों पर मच्छर अंडे दे सकते हैं। संक्रमित इलाकों से दूर रहें: जिन देशों या राज्यों में ज़ीका वायरस फैला है, उन जगहों पर जानें से बचें और अगर आप पहले से वहां हैं, तो ऊपर बताए गई सावधानियों पर ध्यान दें। सुरक्षित यौन संबंध बनाएं: ज़ीका वायरस यौन के माध्यम से भी फैलता है। ज़ीका वायरस और गर्भावस्था व भ्रूण की जटिलताओं के बीच का संबंध एक प्रमुख चिंता का विषय है। जिन इलाकों में ज़ीका वायरस फैला है, वहां के लोगों को यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए या कॉन्डम का उपयोग करना चाहिए। सामाजिक प्रयास: स्थानीय सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समर्थन करने के लिए सामुदायिक पहल आवश्यक हैं ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को कम किया जा सके। सरकार के साथ-साथ लोगों को भी जागरुक होने की ज़रूरत है।

Comments


Upcoming News