ब्रेक फेल होने पर बेकाबू कैंटर ने 5 लोगों को लिया अपनी चपेट में, महिला ओर बच्चे की हुई मौत।

Khoji NCR
2021-07-11 08:53:57

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। शनिवार शाम लगभग 7 बजे परवाणू से लौट रहे एक बेकाबू कैंटर, जिसकी ब्रेक फेल हो चुकी थी, ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू कैंटर ने एक ऑल्टो, बाइक, स्कूटी समेत क

वाहनों को टक्कर मारी, उसके बाद बाज़ार में राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस गम्भीर हादसे में टिपरा निवासी महिला और उसका 11 महीने का बच्चा था, जो घर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे थे, जबकि अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि कैंटर चालक परवाणू से जीरकपुर की ओर जा रहा था, बीच बाज़ार में ही ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। पुलिस के मुताबिक कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है, आगामी जांच जारी है। कालका निवासी एडवोकेट पारस गुप्ता का आरोप है कि सरकार द्वारा करोड़ों रुपयों का खर्चा कर बाईपास बनाने के बावजूद भी भारी वाहन कालका बाज़ार से ही गुजर रहे हैं, जोकि पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। पंचकूला पुलिस प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार भारी वाहनों की पिंजौर-कालका खंड पर सुबह 7.30 से 10.30 बजे, दोपहर 1 से 3 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक चलने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों द्वारा इन नियमों की पालना नहीं की जा रही है। इससे पहले भी भारी वाहनों के चलते बाज़ार में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। परंतु पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से नहीं निभा रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Comments


Upcoming News