समाजसेवी घनश्याम दास चौधरी ने वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक।

Khoji NCR
2021-07-09 10:31:51

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। कालका स्थित समाजसेवी घनश्याम दास चौधरी ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। चौधरी का कहना है कि प्रदेश ने आज अपना ए

ऐसा जन नायक खो दिया जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह 9 बार विधायक रहे और 5 बार एमपी और 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। वीरभद्र सिंह का जाना हिमाचल के लिए बहुत बड़ा सदमा है। प्रदेश की राजनीति में वह एक कद्दावर नेता थे, उनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है वह हमेशा पार्टी के संकटमोचन बने। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने में अहम भूमिका निभाई थी। चौधरी ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Comments


Upcoming News