केंद्र ने कहा- राज्यों और निजी अस्पतालों के पास कोरोना वैक्सीन की 1.70 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध

Khoji NCR
2021-07-09 08:10:06

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और निजी अस्पतालों में 1.70 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोरोना वैक्सीन के टीके अभी भी उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्

र शासित प्रदेशों को अब तक 38.18 करोड़ (38,18,97,610) डोज दी जा चुकी हैं। जल्द ही 23,80,0080 और डोज उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 36,48,77,756 खुराक (शुक्रवार को सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।इसमें कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन की 1.70 करोड़ (1,70,19,854) से अधिक अप्रयुक्त डोज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। देश में टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। नए चरण में, केंद्र सरकार देश में निर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीद और आपूर्ति (मुफ्त में) करेगा। 24 घंटे में नए मामले 43,393 कुल मामले 3,07,52,950 कुल सक्रिय मामले 4,58,727 कुल मौतें 4,05,939 24 घंटे में टीकाकरण 40,23,173 कुल टीकाकरण 36,89,91,222 ठीक होने की दर 97.19 फीसद मृत्यु दर 1.32 फीसद सक्रिय दर 1.49 फीसद जांचें (गुरुवार को) 17,90,708 कुल जांचें 42,70,16,605 किस राज्य में लगे अब तक कितने टीके उत्तर प्रदेश 3.60 करोड़ महाराष्ट्र 3.57 करोड़ मध्य प्रदेश 2.32 करोड़ पंजाब 81.15 लाख ओडिशा 1.32 करोड़ बंगाल 2.36 करोड़ राजस्थान 2.61 करोड़ बिहार 1.80 करोड़ जम्मू-कश्मीर 50.65 लाख हिमाचल 42.20 लाख झारखंड 75.49 लाख उत्तराखंड 48.36 लाख हरियाणा 96.58 लाख दिल्ली 86.79 लाख छत्तीसगढ़ 1.01 करोड़

Comments


Upcoming News