भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) रेवाड़ी इकाई का महंगाई पर विरोध प्रदर्शन में केवल 5 -6 लोग आए

Khoji NCR
2021-07-08 11:50:44

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। वीरवार को रेवाड़ी सचिवालय के साथ लगते राजीव चौक पर कोरोना काल का सबसे अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अखिल भारतीय किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (

ढूनी ग्रुप) जिला रेवाड़ी के प्रधान समय सिंह के साथ इस प्रदर्शन में केवल 5 - 6 लोग ही शामिल हुए, जिनमें एक महिला पदाधिकारी भी शामिल थी। इस संगठन के पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस एवम दैनिक उपभोग की चीजों के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में उपरोक्त जगह यह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में संगठन के जिला प्रधान समय सिंह, जिला उपप्रधान ईश्वर सिंह महलावत बावल, जिला महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, जिला महासचिव कुलदीप सिंह भुड़पुर ने अपनी बार रखी। पेड़ की छाया में दरी बिछकर सरकार का विरोध चर्चा का विषय है। उधर संगठन के प्रवक्ता के अनुसार आज के विरोध प्रदर्शन में समय सिंह प्रधान ,ईशवर सिंह महलावत बावल उपप्रधान, महिला जिला प्रधान लक्ष्मी बाई लिसाना,महासचिव कुलदीप सिंह बुढपुर, कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार रोझुवास, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल ,युवा महावीर गुजर,मुकेश महलावत आदि किसान साथी उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News