रविवार के दिन इन बातों का रखें विशेष ख्याल, घर में बनी रहती है सुख-शांति

Khoji NCR
2020-12-06 08:05:00

आज रविवार है और आज का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। रविवार की प्रकृति ध्रुव है। रविवार का दिन सिर्फ सूर्यदेव का ही नहीं बल्कि भगवान विष्णु का भी दिन माना जाता है। इस दिन को सर्वश्रेष्ठ मान

गया है। मान्यता है कि अगर आज के दिन उपवास किया जाए तो व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य व तेजस्विता प्राप्त होती है। साथ ही इस दिन कुछ बातों का ख्याल रखना भी बेहद आवश्यक है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको रविवार के दिन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, इस बात की जानकारी दे रहे हैं। रविवार के दिन इन बातों का रखें ख्याल: 1. इस दिन माथे पर पर लाल या हरा चंदन लगाना बेहद शुभ होता है। 2. इस दिन यात्रा करने के लिए पूर्व, उत्तर और अग्निकोण दिशा काफी अच्छी होती है। 3. अगर आप गृहप्रवेश करने का विचार कर रहे हैं तो यह दिन इस दृष्टि से भी शुभ होता है। 4. इस दिन सोना और तांबा खरीदा जा सकता है। साथ ही इन्हें धारण भी किया जा सकता है। 5. इस दिन अग्नि या बिजली का सामान भी खरीदा जा सकता है। 6. माना जाता है कि रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। साथ ही हर काम में बाधा आती है। 7. इस दिन पश्‍चिम और वायव्य दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। 8. इस दिन दूध और गुड़ को चावल में मिलाकर खाएं। 9. लाल कपड़े में बांधकर गेहूं और गुड़ को दान करना चाहिए। 10. बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करना चाहिए। इससे सूर्य उच्च होता है। 11. घर में खुले हाथ वाला लाल रंग का बंदर रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति आती है। इसे घर में सूर्य तरफ पीठ करके रखें।

Comments


Upcoming News