2500 पौधन के रोपण व संरक्षण का लिया संकल्प

Khoji NCR
2021-07-04 11:13:26

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। रविवार को स्वामी विनेकानंद की पुण्यतिथि पर महावीर नगर के मंदिर व सरस्वती विहार में पर्यावरण हितैषी संगठन के सदस्यों ने जामुन, आम, पपड़ी,अमरूद, नीम, गुलमोहर, शीशम व रु

्राक्ष के पौधों का रोपण किया। इस ग्रुप के सदस्य रिटायर्ड हेड मास्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया की पेड़ और मानव जीवन एक दूसरे के पूरक हैं। पौधे प्रकृति की विशेष धरोहर है, जिनकी देखभाल करना, हम सभी की एक अहम जिम्मेदारी है। इस ग्रुप को अध्यक्ष राकेश कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2500 पौधे लगाने का है।अच्छा जीवन यापन करने के लिए पौधे लगाने जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि कल सहारनवास के सरकारी स्कूल में 200 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि इन दिनों में पौधारोपण करने का उचित समय है क्योंकि बारिश के कारण पौधों को जल की कमी नहीं होती और प्राकृतिक रूप से उन्हें सिंचाई मिलती है। मनोज शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण के दूषित कणों को सोख कर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं। आदित्यनाथ, विपुल वी चीनू ने कहा कि उन्होंने किताबों में पढ़ा है कि एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है, जितनी एक एसी 10 कमरों में 20 घंटों तक चलने पर करता है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने की। पौधारोपण में मनोज शर्मा, गोविंद शर्मा, चीनू कश्यप, आदित्यनाथ, विपुल , रोहित सहित मंदिर के कर्मचारी तथा सरकारी स्कूल के स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई।

Comments


Upcoming News