रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स की पहली महिला प्रधान शशि गुप्ता ने संभाला कार्यभार।

Khoji NCR
2021-07-04 09:37:16

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स की वर्ष 2021-22 की पहली सामान्य मीटिंग पिंजौर में की गई। इस मीटिंग में इस वर्ष होने वाली गतिविधियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। क्लब की नवन

ियुक्त पहली महिला प्रधान शशि गुप्ता ने अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर तीन महिला सदस्यों अरुणा गोयल, सुनीता जैन, सुनयना बंसल ने क्लब की सदस्यता ली। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का भी परिचय दिया गया। यह क्लब वर्ष 2000 में शुरू किया गया था। जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा, पीने का स्वच्छ पानी, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण जैसे कार्य इस क्लब द्वारा किए जाते हैं। क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहजनक ढंग से सेवा करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सचिव दलजीत राय मेहरा, अशोक अरोड़ा, सुनील कौशल, जीवन ज्योति, प्रदीप कुमार, मुनीश उप्पल, राजकुमार शर्मा, नवीन गुप्ता, जितेंद्र कंवर उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News