वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हज यात्रा हुई महंगी-औरंगजेब

Khoji NCR
2020-12-05 10:07:57

हथीन/माथुर : कोरोना के चलते हज यात्रा महंगी हो गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले आगामी वर्ष होने वाली हज यात्रा के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए अधिक खर्च करने होंगे। हरियाणा हज कमेटी के पूर्व चैयरमैन औरंगजे

ने बताया कि इस बार हज यात्रा का अनुमानित खर्चा लगभग 3 लाख 75 हजार रुपए है। सेंट्रल हज कमेटी ने अनुमानित खर्च को वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार 18 वर्ष से 65 वर्ष आयु वर्ग के लोग ही हज यात्रा कर पाएंगें। उनके अनुसार इस बार ग्रीन कैटेगरी की हज यात्रा नहीं हो पाएगी। अजीजिया कैटेगरी की ही हज यात्रा होगी। दिल्ली एयरपोर्ट से अजीजिया कैटेगरी का किराया हज स्थल तक 2 लाख 43 हजार 650 रुपये होगा। पूर्व चैयरमैन ने बताया कि इस बार कोरोना एडवाइजरी लागू रहने के चलते एक परिवार के तीन लोग ही हज यात्रा कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि हज कमेटी का ट्रांसपोर्ट का खर्चा भी बढ गया है। पहले एक बस में आमतौर 45 यात्रियों को सफर कराया जाता था, परंतु इस बार मात्र 15 यात्री ही बसों में सफर कर पाएंगें। इसके अलावा मक्का और मदीना में रुकने का खर्चा भी बढ गया है। 15 प्रतिशत अतरिक्त कर भी इस बार लगा दिया गया है। इन्ही कारणों से हज यात्रा महंगी हो गई है। हज यात्रा के लिए आवेदन 10 दिसम्बर तक होंगें।

Comments


Upcoming News