भाजपा नेताओं ने अपनी नियुक्ति पर जताया।

Khoji NCR
2020-12-05 10:03:17

पुनहाना, कृष्ण आर्य पुनहाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कमल प्रकाश सैनी व सुभाष भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष तथा ब्लॉक समिति सदस्य महादेव पटेल व सीमा खट्टर को जिला सचिव बनाए जाने पर भाजपा

ार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चारों कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हुए हैं तथा इनको जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी का जहां जनाधार बढ़ेगा। वही पार्टी के कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे व पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद किया है।

Comments


Upcoming News