अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू, सेना ने छोड़ा अफगानिस्तान का मुख्य सैन्य अड्डा बाग्राम

Khoji NCR
2021-07-02 07:51:34

काबुल, । अफगानिस्तान से अमेरिका सैनिकों की वापसी हो रही है। अमेरिका ने आज अफगानिस्तान का प्रमुख बेस छोड़ दिया। अमेरिकी सेना ने करीब 20 साल बाद अफगानिस्तान में प्रमुख सैन्य बेस बाग्राम बेस को छ

ोड़ दिया है। ये बेस कभी तालिबान को उखाड़ फेंकने के लिए हुए युद्ध और अमेरिका पर 9/11 में हुए आतकंवादी हमले के जिम्मेदार अल-कायदा के साजिशकर्ताओं की धर-पकड़ के लिए सेना का केंद्र रहा था। अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में अपने मुख्य सैन्य अड्डों से सैनिकों की वापसी शुरू कर दी। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि तालिबान के साथ एक समझौते के तहत दो दशक के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी बलों की वापसी की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि एयरफील्ड ‘अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा बल’ को पूरी तरह से सौंप दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बलों की रक्षा का अधिकार और क्षमताएं अभी भी अफगानिस्तान में अमेरिका के शीर्ष कमांडर जनरल ऑस्टिन एस मिलर के पास हैं। अधिकारी ने अपनी पहचान ना बताने की शर्त पर कहा कि गठबंधन की पूरी सेना ने बाग्राम को छोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि काबुल के 50 किमी उत्तर में स्थित इस बेस को सैनिकों ने कब छोड़ा। 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी इसके साथ ही अधिकारी ने ये भी साफ नहीं बताया कि बेस आधिकारिक तौर पर अफगान सेना को कब सौंपा जाएगा। पहचान न बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी एएफपी से वरिष्ठ अफगान अधिकारी ने कहा कि हमें अभी तक अफगान सेना को आधिकारिक तौर पर बेस सौंपने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। अफगानिस्तान में बीते दो दशक तक चले युद्ध के बाद अमेरिका और नाटो देशों के सैनिक यहां से वापस जा रहे हैं। अमेरिका ने इसकी समयसीमा 11 सितंबर रखी है। इस समय सीमा तक सभी अमेरिकी सैनिक लौट आएंगे। तालिबान बढ़ा रहा ताकत अफगानिस्तान में तालिबान अपनी ताकत बढ़ाता जा रहा है। इसने सैनिकों की वापसी वाली अमेरिकी घोषणा के बाद से ही देश में हमले तेज कर दिए जिसमें सैनिकों, आम नागरिकों और मुख्य तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही देश के कई बड़े हिस्सों पर भी कब्जा कर लिया गया है।

Comments


Upcoming News