डॉक्टर डे पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।

Khoji NCR
2021-07-01 09:21:30

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन (रजि.) द्वारा डॉक्टर डे पर प्रेमसुख धाम के डॉक्टर डॉ आशुतोष माथुर व ओएनजीसी के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर पंकज माथुर को राष्ट्

रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर्स डे देशभर में 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह खास दिन डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देने के लिए है। 1 जुलाई को देश के महान शिक्षक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय का जन्मदिन और पुण्य तिथि भी होती है। डॉक्टर रॉय देश की सेवा में लगे रहते थे जिनको सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरा विश्व करोना महामारी की चपेट में है ऐसे में जीवन की रक्षा करने वाले डॉक्टरों ने लोगों को कोविड-19 नाम से अपनी सेवाएं देकर इस दानव से बचाया है। सम्मानित समारोह में डॉ दिनेश शर्मा, डॉ ममता माथुर, डॉ अंशुल अर्थवाल (नर्स में) रीटा बबली, प्राची आंचल, अनु गौरव सिंघल, नेहा शर्मा, पंकज शर्मा, मोनिका, सुधा सिक्योरिटी गार्ड खुशीराम आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेखा निगम, कविता चौहान, रोमा देवी, राजकुमार तिवारी आदि लोग मोजूद रहे।

Comments


Upcoming News