जनता करेगी छोटे और बड़े भाई की दुकानदारी बन्द :योगेश शर्मा।

Khoji NCR
2021-06-30 08:53:36

अशोक अरोड़ा और सुभाष सुधा की बहश में जेजेपी नेता योगेश शर्मा ने की तल्ख टिप्पणी । कुरुक्षेत्र,30जुन (सुदेश गोयल):जन नायक जनता पार्टी पूर्व प्रत्याशी एंव कार्यालय सचिव योगेश शर्मा ने पूर्व मंत्

ी अशोक अरोड़ा और सुभाष सुधा के बीच चल रही बहश में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अरोड़ा और सुधा ने अपने अपने टाइम में कुरुक्षेत्र की जनता को लूटने,नोचने में कोई कसर नही छोड़ी। अरोड़ा दस बार चुनाव लड़े चार बार थानेसर की जनता ने इन्हें 4 विधानसभा भेजा इसी प्रकार सुभाष सुधा की धर्मपत्नी लगातार 15 वर्षों से चेयरमैन हैं,एक बार खुद सुभाष सुधा चेयरमैन रहे अब विधायक हैं। जनता ने सुधा परिवार को 2 बार विधायक,4 बार चेयरमैन और अशोक अरोड़ा को मंत्री विधायक,प्रदेशाध्यक्ष न जाने क्या क्या दिया पर जनता को क्या मिला? योगेश ने कहा जजपा भाजपा राज में डायरेक्ट चुनाव प्रक्रिया लागू कर सरकार ने इन नेताओं की दूकानदारी बन्द कर दी ।इन दोनों भाइयों ने पार्षदो के मनमर्जी से न केवल मोलभाव किये बल्कि मनचाहे रेट में बेचा और खरीदा,अब जनता इन दोनों भाइयों की दूकानदारी बन्द कर सारा हिसाब लेगी। मर्जी से खरीद फरोख्त कर कई प्लान चेयरमैन की कुर्सी सम्भालने वाले सुधा परिवार को जमीन खिसकती नजर आ रही है। योगेश ने अपनी माता सुनीता शर्मा के वार्ड 10 में विकास व अन्य मामलों सुधा पर भेदभाव और भ्रष्टाचार व मनमर्जी से टेंडर देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सुधा परिवार ने नगर परिषद को दीमक की तरह खोखला कर अपने स्वार्थ सिद्ध किये।

Comments


Upcoming News