05 दिसंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Khoji NCR
2020-12-05 05:28:08

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावि

त करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। आज का पंचांग दिन: शनिवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल। आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक। आज का दिशाशूल: पूर्व। राशिफल मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। ईश्वर की आराधना करें। मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सिंह: रिश्तों में मजबूती होगी, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा। तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। धनु: आर्थिक योजना सफल होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मकर: दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में व्यर्थ की उलझने होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा। मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी भाई या बहन के कारण भी तनाव की स्थिति आ सकती है। संयम रखना हितकर होगा।

Comments


Upcoming News