होडल- पुन्हाना मार्ग को मरम्मत कराने की मांग, मार्ग टूटा होने के कारण बढ़ रही है सड़क दुर्घटनाए।

Khoji NCR
2020-12-04 11:17:56

पुन्हाना, कृष्ण आर्य सबसे व्यस्त मार्गो में गिना जाने वाला एवं नूंह जिले को पलवल, फरीदाबाद जिलों के अलावा दिल्ली व उत्तरप्रदेश राज्यो से जोड़ने वाला होडल-पुन्हाना मुख्य मार्ग इन दिनों जगह जग

से टूटा होने के कारण दुर्घटना ग्रस्त मार्ग बना हुआ है। मार्ग टूटा हुआ होने के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। मार्ग टूटने की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सम्बंधित विभाग को भी कर दी है। लेकिन सिवाय आश्वासन के कोई कार्यवाही नही की गई है। लोगो ने जिला प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग अधिकारियों से मार्ग को दुरस्त कराने की मांग की है, सर्दियों में धुंध के मौसम में यह मार्ग ओर भी दुखदायी साबित होगा। आपको बता दे कि पुन्हाना होडल मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि व्यापारिक दृष्टि से यह मार्ग जिला नूंह को उत्तरप्रदेश व दिल्ली राज्यो के अलावा अन्य जिलों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी है। गांव नीमका के समीप सहित जगह जगह इस मार्ग पर गढ्ढे ही गढ्ढे बने हुए है। जो इन दिनो वाहन चालकों के लिए सबसे परेशानीदायक मार्ग बना हुआ है। मार्ग में इतने गढ्ढे बने हुए है कि वाहनों में नुकसान के साथ साथ हर समय दुर्घटनाएं होने का भय बना रहता है। समाजसेवी लोकेश सिंगला, सौरभ सिंगला, रूपेश शर्मा, लक्ष्मण बजरंगी आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में नई नई सड़को का जाल बिछाकर व सड़को को गढ्ढा मुक्त करने के प्रयास से प्रदेश में प्रगति के पंख लगा रही है, लेकिन स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी सरकारी की प्रयासशील नीतियों को पलीता लगाने का काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि होडल पुन्हाना मार्ग में जगह जगह टूटा होने की शिकायत उनके द्वारा प्रशासन की ऑनलाइन साइट हरपथ हरियाणा व सम्बंधित विभाग पीडबल्यूडी के अधिकारियों को कई बार करने के बाद कोई सुनवाई नही हो पाई है। विभाग द्वारा केवल जल्द मार्ग की मरम्मत कराने का अश्वासन दिया गया। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी समस्या वैसी की वैसी है। उन्होंने बताया कि मार्ग टूटा होने के कारण दिनोदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है तथा आने वाले धुंध भरे दिनों में इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाये बढ़ेगी। इसको लेकर मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए।

Comments


Upcoming News