हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने महान सन्त कबीर दास की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

Khoji NCR
2021-06-23 10:48:13

चंडीगढ़, 23 जून- हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने महान सन्त कबीर दास की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सन्त कबीर द्वारा दिया गया समभाव का संदेश आज

भी प्रासंगिक है, इसलिए हम सबको कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज में एकता और समभाव के संदेश को फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सन्त कबीर दास समाज में फैले आडम्बर के विरोधी थे। उन्होंने लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सदैव अपनी लोक प्रचलित व सरल भाषा में लिखकर मानवता का संदेश दिया जो आज भी मनुष्य को ज्ञान और अध्यात्म से जोड़ता है।

Comments


Upcoming News