समाजसेविका कृष्णा राणा बनी फाऊंडेशन की हरियाणा प्रदेश प्रभारी।

Khoji NCR
2021-06-22 12:06:10

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित "महिला सुरक्षा वेलफेयर फाऊंडेशन" ने कालका, जिला पंचकूला से कृष्णा राणा (समाजसेविका) को हरियाणा प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। कृष

णा राणा कालका शहर की जानी मानी समाजसेविका है, जोकि पिछले लगभग 5 वर्षों से एक सामाजिक संस्था "मिशन एकता समिति" से जुड़कर महिलाओं के हितों की आवाज को उठाती आई है। राणा का कहना है कि समिति की प्रदेश महासचिव पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं का स्थानीय व जिला प्रशासन से मिलकर समाधान करवाया है। राणा ने पुलिस प्रशासन से मिलकर महिलाओं के घरेलू हिंसा के विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। राणा ने इस नियुक्ति के लिए फाऊंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक परमार का धन्यवाद किया है और आश्वासन दिया है कि *महिला सुरक्षा वेलफेयर फाऊंडेशन* की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी लगन व निष्ठा के साथ निभाएंगी।

Comments


Upcoming News