अपने मित्रों व प्रियजनों को इन मैसेज के साथ दें इस दिन की बधाई

Khoji NCR
2020-12-04 06:29:31

भारत में नेवी डे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत की खुशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नौसेना के जाबांजों को याद किया जाता है। पाकिस्तानी सेना द्वारा 3 दिसंबर को हमारे हवा

ई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र पर हमला किया था, जिसकी वजह से 1971 के युद्ध की शुरूआत हुई थी। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान दुश्‍मन देश पाकिस्‍तान के पीएनएस खैबर समेत कई बड़े फाइटर वॉर शिप्‍स को नष्ट कर दिया था। इस युद्ध में पाकिस्‍तानी सेना को जबरदस्‍त नुकसान हुआ था, जिसके चलते पाकिस्‍तान की हार का रास्‍ता पुख्‍ता हुआ था। यह दिन पूरे देश के लिए बेहद खास है। वास्‍तव में भारतीय नौसेना हमारी सैन्‍य सुरक्षा का एक बेहतरीन थ्री-डायमेंशनल सुरक्षा बल है, जो महासागरों की सतह पर और उसके नीचे तक जाकर हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में सक्षम है। इसका उद्देश्य है, देश से सटे सभी महासागरीय क्षेत्रों में रहकर भारत को अचूक सुरक्षा प्रदान करना। जो अपनी ड्यूटी में हमेशा तैयार रहती है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों या करीबी लोगों को मैसेज भेजकर बधाई दे सकते हैं। टेक्सट मैसेज के अलावा आप वॉट्सएप और फेसबुक के स्टेट्स पर भी इन मैसेज को लगा सकते हैं।

Comments


Upcoming News