sआधा दर्जन पुलिस नाकों को पार कर किसान दिल्ली कूच के लिए रवाना

Khoji NCR
2020-12-03 11:29:51

पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली के चलते यातायात व्यवस्था चरमराई, घंटों जाम में फसे रहे लोग होडल, 3 दिसंबर, डोरीलाल गोला कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच को लेकर गुरूवार सुबह मध्यप्रदेश व यूपी के

सैकडों किसान अपने वाहनों के साथ आधा दर्जन पुलिस नाकों को पार कर आगे की ओर बढ गए। पुलिस प्रशासन ने किसानों को काफी रोकने व समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने पुलिस व प्रशासन की एक ना मानी और वह दिल्ली की ओर आगे बढते गए। किसानों ने यहां सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। दिल्ली कूच की ओर किसानों की जिदद के आगे पुलिस प्रशासन को भी घूटने टेकने पड़े और पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के बजाय मुकदर्शक बनके सडक किनारे पर खडा हो गया। पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली के चलते हाइवे के दोनों मार्गों पर वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम के कारण वाहनच चालकों व जाम में फसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कडी मसक्कत व सुझबूझ के साथ जाम में मरीजों से भरी एम्बूलैंस व दुल्हे की गाडियों को बाहर निकालकर आगे के लिए रवाना कर दिया। कृषि कानून बिल के विरोध में मध्यप्रदेश गवालियर व यूपी मथुरा से सैकडों किसानों का जत्था ट्रैक्टरों व चौपहिया वाहनों में भरकर नेशनल हाइवे स्थित हरियाणा-यूपी की सीमा करमन बॉर्डर पर पहुंच गया। किसानों की करमन बॉर्डर पर पहुंचने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस में हडकंप मच गया। जिला पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल करमन बॉर्डर के लिए रवाना कर दिया। करमन बॉर्डर पर मौजूद नाके पर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने पुलिस प्रशासन की एक ना सूनी। किसानों की जिदद को देख पुलिस प्रशासन ने दिल्ली जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों को आडा-तिरछा खडा कर किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढते रहे। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने करमन बार्डर के बाद उझीना ड्रैन, भुलवाना चौक, बाबरी मोड, बंचारी व मुंडकटी थाने पर नाका लगाकर किसानों को रोकने की हर संभव कोशिश की, लेकिन किसानों की जिदद के आगे पुलिस प्रशासन ने भी घूटने टेक दिए। प्रदर्शनकारी किसानों ने यहां बावरी मोड पर लगे डाइवर्जन के बोर्डों को भी पलट दिया और भारी पत्थरों को भी साइड में कर आगे के लिए कूच कर गए। किसानों में दिल्ली कूच के प्रति बढते जोश को देख पुलिस प्रशासन भी साइड में खडा होकर मुकदर्शक बनकर तमाशा देखता रहा। यहां किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली की ओर आगे बढ रहे थे। गवालियर मध्यप्रदेश से आए किसानों के इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सरदार सुरेंद्र ङ्क्षसह सिन्धू व पूर्व जनपद अध्यक्ष सरकार प्रघट सिंह ने बताया कि गवालियर से लगभग पचास ट्रैक्टरों व चौपहिया वाहनों का जत्था दिल्ली कूच के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अपने जत्थे में मौजूद किसान भाइयों के लिए अगले छह महीने के

Comments


Upcoming News