वन स्टॉप सैंटर में अब तक 300 केस किए जा चुके है रजिस्टर्ड

Khoji NCR
2021-06-11 09:35:06

हैल्प लाईन नम्बर 181 के माध्यम से किए 162 केस रजिस्टर,वन स्टॉप सैंटर में पीडि़त महिलाओं को दिया जाता है 5 दिन का अस्थाई आश्रय, 30228 विधवा महिलाओं को सरकार की तरफ से दी जा रही है पैंशन कुरुक्षेत्र, 11जून(

ुदेश गोयल): वन स्टॉप सैंटर (ओएससी) की तरफ से कुरुक्षेत्र में अब तक 300 केस रजिस्टर किए जा चुके है। इनमें से 182 केस हैल्प लाईन नम्बर 181 के माध्यम से दर्ज किए गए है। इस सैंटर में पीडि़त महिला को 5 दिन का अस्थाई आश्रय भी दिया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी नीतू ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सखी स्कीम अंतर्गत पिछले 2 सालों से जिला स्तर पर वन स्टॉप सैंटर को चलाया जा रहा है। यह सैंटर सिविल अस्पताल के सामने आजाद नगर में मकान नम्बर 1495 वार्ड 12 में कार्यालय बनाकर चलाया जा रहा है। इस सैंटर में हिंसा से पीडि़त महिलाओं को 5 रात्रि का अस्थाई आश्रय, रहना, खाना, पीना, चिकित्सक सहायता, कांउसलिंग, कानूनी सहायता, मानसिक परामर्श के साथ-साथ पुलिस सहायता भी नि:शुल्क प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सैंटर के महिला हैल्प लाईन नम्बर 181 के साथ मिलकर कार्य करती है। इसमें कोई भी महिला 181 हैल्प लाईन नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या दर्ज करके मदद प्राप्त कर सकती है। अब तक कुरुक्षेत्र में 300 केस रजिस्टर किए जा चुके है और इनमें से हैल्प लाईन नम्बर 181 के माध्यम से 162 केस दर्ज किए गए है। जिनका समाधान शत प्रतिशत प्रशासन के सहयोग से व अन्य कानूनी सहायता के माध्यम से कर दिए गए है। इस सैंटर में हर प्रकार की सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजएम की अध्यक्षता में 7 जून को एक विडो सैल की बैठक का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र जिले से सम्बन्धित पिछले सर्वे के अनुसार 35860 विधवा महिला पाई गई थी। जिसमें से 30228 विधवा महिलाओं को पैंशन प्रदान की जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 31995 विधवा महिलाओं को प्रति महिला 2500 रुपए प्रति माह की पैंशन उनके द्वारा दिए गए खातों में सीधा ही सरकार की योजना के अनुसार पारदर्शिता के साथ जमा करवा दी जाती है। इसके अलावा 6949 बच्चों को प्रति बच्चा 1600 रुपए प्रति मास भत्ता भी प्रदान किया जाता है। इतना ही नहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए है कि जिला कुरुक्षेत्र में विधवा महिलाओं को पुन:सर्वे भी करवाया जाए।

Comments


Upcoming News