पेयजलापूर्ति की लचर व्यवस्था, 24 घन्टे में 20 मिनट भी जलापूर्ति नही : प्रदीप चौधरी।

Khoji NCR
2021-06-10 10:49:45

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। विधायक प्रदीप चौधरी ने पेयजलापूर्ति की लचर व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कालका-पिंजौर शहर और विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में जनता भीषण जलसंकट से ज

झ रही हैं। हालत इतनी दयनीय है कि 24 घन्टे में 20 मिनट भी जलापूर्ति नही होती। इतना ही नही पानी की सप्लाई का समय निश्चित नही है। कई बार लोग सोते रहते है और पानी आकर चला भी जाता है। लोगों को सुबह-शाम पूरी पानी की सप्लाई दी जाए। इस जल संकट के पीछे जल प्रदाय व्यवस्था बहुत ही लाचार होना है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी में यहां अक्सर पानी की आफत बनी रहती है। विधायक ने कहा कि पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग हर वर्ष अपनी समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराते हैं। शहरवासियों को टैंकर के भरोसे रहना पड़ता है। सुविधा-संपन्न लोगों को तो टैंकर से पानी मिल भी जाता होगा, लेकिन गरीब परिवारों की समस्या यथावत बनी रहती है। शहर के लगभग सभी वार्डों में इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की इस गंभीर समस्या का जनस्वास्थ्य विभाग शीघ्र कोई ठोस समाधान निकाले। आखिर लोग कब तक पानी की समस्या से जूझते रहेंगे। विधायक ने कहा कि वैसे ही लोग पानी की किल्लत और लो प्रेशर से जूझ रहे हैं। ऐसे में यदि नलकूप की मोटर खराब हो जाती है तो फिर पानी के लिए कई दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में रिजर्व में मोटरें होनी चाहिए और यदि किसी नलकूप की मोटर खराब होती है तो उसे उसी वक्त बदला जाए। इसके अलावा पानी की लो-प्रेशर की समस्या से भी लोगों को राहत दिलाई जाए। यदि लोग प्रदूषित पानी इस्तेमाल करेंगे तो उससे उनके स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ सकता है। लोगों की परेशानियों का हल करना सरकार और प्रशासनिक अमले को जिम्मेदारी बनती है।

Comments


Upcoming News