हरियाणा में सीमित संख्या के साथ खोले जाएँ जिम व स्टेडीयम- गौरव बख्शी

Khoji NCR
2021-06-09 11:48:32

युवाओं की सेहत के बारे ख़्याल करे सरकार :-खिलाड़ियों व पहलवानों को हो रही है प्रैक्टिस में परेशानी कुरुक्षेत्र, 9जुन (सुदेश गोयल):आम आदमी पार्टी यूथ विंग हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव बख्शी

े पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को सीमित संख्या के साथ जिम,व्यायामशालाएँ व खेल स्टेडीयम खोल देने चाहिए।खिलाड़ी वर्ग के एक बड़े हिस्से को कोरोना में जिम व स्टेडीयम बंद होने की वजह से फ़ॉर्म बनाए रखने में परेशानी हो रही है।युवाओं की सेहत को बनाए रखने में जिम व स्टेडीयम का बड़ा योगदान है।पूरे एहतियात के साथ मास्क व सैनीटाइज़र को अनिवार्य कर जिम खोलने में अब कोई ख़तरा नहीं है।जहां एक ओर बाज़ार की दुकानें व मॉल को खोल दिया गया है इसी तर्ज़ पर जिम व इससे जुड़े उद्योगों से जुड़े व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए सरकार को जिम खोल देने चाहिए। गौरव बख्शी ने व्यायाम का महत्व बताते हुए कहा कि सर्वप्रसिद्ध युक्ति पहला सुख निरोगी काया के अनुसार शरीर का स्वस्थ व निरोग रहना ही सबसे बड़ा सुख है। अस्वस्थ व रोगी व्यक्ति संसार के सुखों का भोग कदापि नहीं कर सकता है। स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। जो व्यक्ति नित्यप्रति व्ययाम करते है। वे सदैव स्वस्थ व सुखी रहते है। पुरातन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है ‘शरीर माधम खलु धर्म साधनम;– अर्थात शरीर को धर्म साधना का एक मात्र माध्यम स्वीकार किया गया है। शरीर ही कर्म का साधक है। ‘पहला सुख निरोगी काया’– यह कथन अक्षरशःसत्य है। क्योंकि जिस व्यक्ति का शरीर रोगी है। उसका जीवन ही निर्रथक है। धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष जीवन के इन लक्ष्यों को स्वस्थ शरीर द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।व्यायाम शरीर को स्वस्थ, हस्तपुठ तो बनाता ही है अपितु मन, मस्तिष्क और आत्मा के उचित विकास में भी सहायक होता है। मस्तिष्क से काम करने वालो के लिए प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त में घूमना, सूर्य नमस्कार करना आदि लाभकारी व्यायाम है। प्रातःकाल खुले वातावरण में घूमना बिना मूल्य का लाभकारी व्ययाम है। इससे हमें प्रातःकाल सुबह जल्दी उठने की आदत पड़ती है तथा हमारी दिन चर्या नियमित रूप से चलती है। महात्मा गांधी जी ने भी अपनी आत्मकथा में प्रातः और सायंकाल में भृमण करना एक अच्छा व्यायाम बताया है।

Comments


Upcoming News