इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

Khoji NCR
2021-06-05 08:29:25

नई दिल्ली, । World Environment Day 2021: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। यह हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसे पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम साल 1972 में मनाया गया था। इसका मुख्

य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। साथ ही पर्यावरण के महत्व से अवगत कराना है। इस साल की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है। इस दिन दुनियाभर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते आउटडोर सेलेब्रेशन (बाह्य कर्यक्रम) नहीं किया जा रहा है। लोग संचार के सभी माध्यमों से एक दूसरे को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप भी अपने प्रियजनों और दोस्तों को ये संदेश भेजकर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं- प्रण करो उन मंजिलों के कांटे हम हटाएंगे इस “Environment Day” पर नए फूल हम लगाएंगे हो सकेगा तो खुद को इतना मज़बूत हम बनाएंगे कि पहले की तरह ही “Nature” में जीना फिर से हम अपनाएंगे 2.धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण बचाएं हरे-भरे पौधों को लगाकर, पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं 3.मानव जीवन है खतरे में इसमें है हम सबकी समझदारी पेड़ लगाएंगे और पेड़ बचाएंगे पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी 4.चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं 5.चलो आज इस जमीं को फिर से जन्नत बनाते हैं, रोज न सही आज तो दो चार पौधे लगाते हैं 6.विज्ञान का कद तुम कभी इतना नही बढ़ा पाओगे कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे 7.पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट, ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट 8.चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन, कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण, कोई कहे नए वृक्ष लगाओ, तो कोई बोले जो हैं उन्हें बचाओ 9.मतो करो धरती पर तुम सब अत्याचार, यही तो हमारी सांसों का आधार। 10.माँ की ममता और पेड़ का दान दोनों करते है जन का कल्याण

Comments


Upcoming News