पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर-मल्ला-बरुन गांव की मुख्य सड़क मार्ग का रुका हुआ कार्य फिर से करवाया शुरू।

Khoji NCR
2021-06-04 08:21:17

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मल्ला गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क का निरीक्षण किया, उनके साथ पिंजौर रायतन क्षेत्र के दर्जनों गांव के सरपंच और ग्रामीण मौजूद

े। कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि संबंधित अधिकारी से बात कर पिंजौर-मल्ला-बरुन तक की सड़क का काम शुरु करवाया गया है। क्योंकि वन्य प्राणी एंव संरक्षण विभाग और वन विभाग द्वारा कार्य को बीच मे रोक दिया गया था, क्योंकि बीच मे जंगल का करीब 4 किलोमीटर की सड़क वन और वन्य प्राणी विभाग के अंतर्गत आती है। कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने निर्माण कार्य को दोबारा से हरी झंडी दिलवा दी है। कालका पूर्व विधायक ने बताया कि करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क निर्माण कार्य मे 4.70 करोड़ रुपयों की लागत इस पर आएगी। जबकि 4 किलोमीटर का एरिया जंगलात महकमे का है। सड़क के काम को फिर से शुरु करवाने में अहम भूमिका निभाई है। जिससे पिंजौर रायतन क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों ने पूर्व विधायक एंव हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का धन्यवाद व्यक्त किया है। कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा के साथ मण्डल अध्यक्ष नराता राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरजित राही, अशोक कुमार, सरपंच नरेश, राजेन्द्र, कृष्ण, मनमोहन भट्टी, प्रदीप, महामंत्री राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य मोजूद रहे। गौरतलब है कि पिंजौर मल्ला का मुख्य सड़क का यह मार्ग हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन, सिरमौर, सराहां और अन्य कई क्षेत्रों को जोड़ता है, जिस कारण इस सड़क मार्ग की काफी अहमियत भी है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित पिंजोर कालका और पंचकूला के लोग और पर्यटकगण भी इसी रास्ते से होकर आते जाते हैं। इसके अलावा बलजीत राणा, कमलदीप राणा, माम चंद भंवरा, खेमराज, सूरजभान, अजय राणाा, सुरेशपाल ने मोरनी को पर्यटब हब के तौर पर विकसित करने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मोरनी को पर्यटब हब के तौर पर विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अगामी 20 जून को टिक्करताल में पैरागलाडिंग गविधियों का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से आने वाले दिनों में मोरनी पर्यटन हब बन विश्व स्तर पर चमकेगा।

Comments


Upcoming News