नैशनल हाइवे द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यो को लेकर पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने बैठक में प्रेस को किया संबोधित।

Khoji NCR
2021-06-03 09:11:39

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। पीडब्ल्यूडी कालका रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया की भाजपा के कार्यकाल में कालका हल्

के में लोगों की सुविधा को देखते हुए नैशनल हाइवे द्वारा कई तरह के निर्माण कार्य किए गए, जिसमें सूरजपुर-सुखोमजरी बाई पास, कालका-पिंजोर फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की सुखोमजरी पिंजोर से नालागढ़ तक 31 किलोमीटर फोरलेन बनने जा रहा है, जिसके अंतर्गत 22 ब्रिज बनाए जाएँगे जोकि 731 करोड़ 67 लाख की लागत से बनने जा रहा है। जिसका टेंडर लग चुका है,13 जुलाई 2021 को यह टेंडर खुलेगा। हरियाणा का लगभग 13 किलोमीटर का रास्ता इसमें आएगा, इसके बनने से रोज़ाना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा फ़ोरलेन बनने से लोगों का समय भी बचेगा। उन्होंने केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा दोनों राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के कारण ही यह कार्य संभव हो पाया है। इस दौरान जिला सचिव विनोद सावरणी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुनील धीमान, कालका मण्डल अध्यक्ष भवनजीत सिंह, पिंजोर मण्डल अध्यक्ष नराता राणा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष इंद्र कुमार, पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुनीता सिंह, महामंत्री कालका किशोरी शर्मा, पिंजोर हरीश मोंगा सहित अन्य मोजूद रहे।

Comments


Upcoming News