तूफान के 4 दिन बाद भी मोरनी क्षेत्र के लोगों को नसीब नही हो रहा बिजली-पानी : चौधरी।

Khoji NCR
2021-06-02 13:57:05

खोजी/सुभाष कोहली। कालका। मोरनी के लोगों ने आज तक ऐसा दिन नही देखा जो इतने लंबे वक्त तक बिजली-पानी से मोहताज रहना पड़ा हो। उक्त शब्द कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे। उन्ह

ंने कहा कि हैरानी की बात है कि बीते शनिवार के तूफान के बाद आज बुधवार तक भी मोरनी जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र लोगों को बिजली-पानी नसीब नही हो रहा है। ऐसे में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग इतने मजबूर हो गए कि 3-4 किमी पैदल चलकर पानी का इंतजाम करने में लगे हुए हैं। लेकिन उन्हें सरकारी कोई राहत नही मिल रही है। यहां तक मोरनी के बाशिंदे प्राकृतिक चश्मों और बावड़ियों का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि कई जगहों पर लोगों को दूषित पानी मिल रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का अंदेशा लगा रहता है। यदि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हमारी व्यवस्था इतनी लचर हो गई कि इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों की लगातार शिकायत आ रही है कि लोगों को बिजली-पानी नसीब नही हो रहा है। सरकार और संबंधित विभाग लोगों को समस्या को गंभीरता से समझे और उनका जल्द से जल्द समाधान करे।

Comments


Upcoming News